ये दुनिया छोड़ जाऊँगा  (#LOVE IS MY LIFE #POEM=2)

मेरे प्यार पर जब शक हो

मुझसे जब कोई भूल हो

मेरा प्यार कम हो

तो इक बार बता देना यार 

मैं तेरा गली छोड़ जाऊँगा 

     मेरे एतबार मे कमी हो 

     दिल लगाने मे कोई नमी हो

     तेरे दर्द पर मेरे आँखो मे आँसू ना हो 

     तेरे बुलाने पर ना मैं कभी आया हो

     तो इक बार बोल देना यार

     मैं तेरा गाँव छोड़ जाऊँगा 

मना करने पर मैं वो काम किया हो

माफि के बाद भी वह गलती किया हो

तुम पर विश्वास ना किया हो

तेरे साथ विश्वासघात किया हो

तो इक बार कह देना यार 

मैं तेरा शहर छोड़ जाऊँगा 

     तुझे कभी ओर किसी से प्यार हो

     मेरे से ज्यादा चाहने वाला कोई दिलदार हो

     मुझसे ज्यादा महफूज रखने वाला कोई यार हो

      मुझसे ज्यादा कोई तुझसे करता प्यार हो

      तो निगाहो निगाहो मे जता देना यार

      मैं(सुभम) ये दुनिया छोड़ जाऊँगा 

Leave a comment